संभल : फसल की रखवाली करने गए युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

छुट्टा पशुओं से धान फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया था रौदास

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी निवासी रौदास उर्फ काले (22 वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह गुरुवार को शाम खाना खाने के बाद घर से खेत पर छुट्टा पशुओं से धान फसल की रखवाली के लिए गया था। रौदास चार भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार को सुबह के समय रौदास का शव खेत में शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने शव लटका हुआ देखा तो खलबली मच गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या के जैसा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार