अमेठी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन के निकट प्रतापगढ-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर के रहने वाले प्रमोद यादव (28) और रोहित विश्वकर्मा (24) आज सुबह इंटरटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई जब दोनों सुबह के समय कान में मोबाइल की लीड लगाकर रेल की पटरी पर चहलकदमी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों गौरीगंज के ऐंधी गांव मे निर्माणाधीन अनाज गोदाम में टीन शेड लगाने आये थे। गौरीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Aadhaar Card: ई-पॉश मशीनें नहीं पढ़ पा रहीं घिसी अंगुलियों की लकीरें, आधार कार्ड बनवाने से लेकर बायोमीट्रिक और संशोधन को उमड़ रही भीड़

संबंधित समाचार