लखीमपुर खीरी: रेलवे ट्रैक किनारे मिला महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना मैगलगंज क्षेत्र के रहजनियां गांव के निकट रेलवे लाइन के किनारे एक महिला का शव पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवाया है। 

शनिवार की सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक की तरफ घूमने गए थे। तभी उनकी नजर ट्रैक के किनारे महिला के शव पर पड़ी। शव होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रहजनियां के साथ ही आसपास के अन्य गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोचर्री में रखवा दिया है। साथ ही पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला या तो ट्रेन से नीचे गिर गई है या फिर उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। मैगलगंज कोतवाली प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव की उम्र 45 वर्ष के करीब है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि महिला की ट्रेन से गिरकर या टकराकर मौत हुई होगी

संबंधित समाचार