बाराबंकी: भाई ने की आत्महत्या, बहन को लोगों ने बचाया...मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। डूडा कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से आहत बहन ने भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचा ली।

घटना के संबंध में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक थाना व कस्बा रामनगर में स्थित डूडा कॉलोनी में अंकित नाम का एक युवक अपनी बहन बबली के साथ रहता था। वह जीविका चलाने के लिए ऑटो चलाता था। शनिवार की देर शाम उसने कॉलोनी के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय बहन पड़ोस में किसी के घर गई थी।

वापस आकर खिड़की से देखा तो उसका भाई फांसी के फंदे से लटका था। यह दृश्य देख उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थोड़ी देर बाद बहन ने भी कमरे को अंदर से बंद कर जान देने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचा ली।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: 105 का खाद्य पंजीकरण,10 को मिले लाइसेंस

संबंधित समाचार