मध्यप्रदेश: बोरवेल में गिरा पांच साल का बच्चा, राहत-बचाव कार्य जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग पांच वर्षीय एक बच्चे के बोरवेल में गिर जाने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी और बच्चे को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया है। पृथ्वीपुर के थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी …

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग पांच वर्षीय एक बच्चे के बोरवेल में गिर जाने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी और बच्चे को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया है।

पृथ्वीपुर के थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सुबह दस बजे के करीब सैतपुरा गांव के समीप स्थित एक बोरवेल में पांच वर्षीय बच्चा प्रहलाद कुशवाहा खेलते समय गिर गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी और बच्चे को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया। राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस बल के अलावा राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर मौजूद है।

बताया जा रहा है कि लगभग दो सौ फिट गहरे बोरवेल में करीब सौ फिट की गहरायी में बच्चा फंसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम बोरवेल से करीब सौ फिट दूर से एक सुरंग बना रही है। वहीं, बच्चे की प्रशासन ने कैमरा भी मंगाया गया, जिसे बोरवेल में डाला जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बोरवेल में गिरे बच्चे प्रहलाद को बचाने के प्रयास में सेना भी मदद कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट में कहा कि मासूम को बचाने के कार्य में स्थानीय प्रशासन के साथ सेना भी बचाव कार्य में जुटी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बालक को शीघ्र ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से बच्चे को दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की है।

संबंधित समाचार