बरेली:अब रामगंगा में नहीं गिरेगा गंदा पानी, प्रधानमंत्री करेंगे एसटीपी का वर्चुअल उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

90 करोड़ रुपये से एसटीपी को बनने में लग गए पांच साल

बरेली,अमृत विचार। राग गंगा नदी में प्रतिदिन हजारों लीटर गंदा पानी गिरता है। मगर बुधवार से इस समस्या का निदान हो जाएगा। 90 करोड़ रुपये की लागत से पांच वर्षों में बने एसटीपी का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसको लेकर नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इसका सजीव प्रसारण भी प्रोजेक्ट के माध्यम से किया जाएगा।

2019 में सराय तल्फी में 35 एमएलडी क्षमता के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू हुआ था, जो बनकर तैयार हो चुका है। इस संबंध में मंगलवार को को नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बने एसटीपी से शहर के नालों का पानी शोधित होगा। इससे राम गंगा नदी में हर रोज लाखों लीटर गिरने वाले नालों के गंदे पानी की समस्या से निदान हो जाएगा।  महापौर डॉ उमेश गौतम ने बताया कि गांधी जयंती के दिन शहरवासियों के लिए प्रधानमंत्री बड़ी सौगात देंगे। एसटीपी के शुरू होने से रामगंगा में गिरने वाले गंदा पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। शोधित पानी का उपयोग भी किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम ने तैयारी की है।

इन इलाकों के नालों को जोड़ा गया
सराय तल्फी एसटीपी से आवास विकास सिविल लाइंस, मिशन कंपाउंड, राम वाटिका, पुराना शहर,कालीबाड़ी, कैंट, अलखनाथ, साहूकारा, चौपुला, कोहाड़ापीर, पटेल चौक, बिहारीपुर सिविल लाइंस, जिला पंचायत रोड आदि इलाकों की सीवर लाइनों को जोड़ा गया है।

संबंधित समाचार