प्रयागराज: वुजूखाने राज सर्वे करने की मांग को लेकर पूरक हलफनामा दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में स्थित कथित वुजूखाने का एएसआई सर्वे कराने के मामले में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष की ओर से एक वादी लक्ष्मी देवी की सर्वे की मांग वाली याचिका की कॉपी दाखिल करने के लिए याची राखी सिंह की ओर से एक पूरक हलफनामा दाखिल किया गया है।

 मुस्लिम पक्ष की तरफ से भी जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ के समक्ष हुई और कोर्ट ने मामले को आगामी 22 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया। मालूम हो कि श्रृंगार गौरी के मुख्य वादी राखी सिंह ने जिला अदालत, वाराणसी के आदेश को चुनौती देते हुए वर्तमान सिविल पुनरीक्षण याचिका दाखिल की, जिसमें याची ने ज्ञानवापी के पूरे परिसर का एएसआई सर्वे करने की मांग की है।

संबंधित समाचार