पीलीभीत: चारा लेने गए श्रमिक पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने श्रमिक पर हमला कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे बचाया। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
हजारा क्षेत्र के नेहरोसा गांव का रहने वाला इसरार मजदूरी करता है। वह बुधवार सुबह एक फार्म हाउस पर मजदूरी करने गया था। फार्म से कुछ दूरी पर स्थित खेत से पशुओं के लिए चारा काटने गया था। इस बीच जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। शोर पर आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण जमा हो गए। फिर तेंदुए को भगाया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीण दहशतजदां दिखाई दिए।

संबंधित समाचार