आईटीआई में प्रवेश का मिला एक और मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिर्फ दो दिनों तक छात्र ले सकेंगे एडमिशन तीसरी सूची हुई जारी अमृत ​विचार लखनऊ। राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एडमिशन के लिए छात्रों को एक और मौका मिला है। ऐसे में छात्र 6 नवंबर तक एडमिशन करवा सकते हैं। निजी संस्थानों में प्रवेश के प्रति अभ्यर्थियों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। कुल …


सिर्फ दो दिनों तक छात्र ले सकेंगे एडमिशन

  • तीसरी सूची हुई जारी

अमृत ​विचार लखनऊ। राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एडमिशन के लिए छात्रों को एक और मौका मिला है। ऐसे में छात्र 6 नवंबर तक एडमिशन करवा सकते हैं। निजी संस्थानों में प्रवेश के प्रति अभ्यर्थियों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। कुल सीटों के मुकाबले एक तिहाई अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है। हाईस्कूल में प्राप्त अंकाें के आधार पर प्रवेश सूची तैयार हो गई है। राज्य व्यावसायिक परीक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक एससी तिवारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों की अनुमति के साथ ही तीसरी सूची जारी की गई है। छह नवंबर तक प्रवेश लेना होगा। ब्लॉक और तहसील स्तर पर 25 फीसद आरक्षण दिया गया है। राजधानी समेत प्रदेश की 305 सरकारी और 2939 निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए 4.83 लाख आवेदन हुए हैं। समय पर प्रवेश न लेने वाले का प्रवेश निरस्त हो जाएगा।

दो शिफ्टों में शुरू हुई पढ़ाई


अभी तक​ प्रवेश लेने वाले छात्रों को आईटीआई संस्थानों में पढ़ाई शुरू हो गयी है। राजधानी के अलीगंज व चारबाग के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुरक्षा संसाधनों के साथ कक्षाएं शुरू हो गई हैं। चारबाग आईटीआई में भी पढ़ाई जारी है। जो नये छात्र बीच में एडमिशन लेंगे उनको कोर्स का रिवीजन कराया जायेगा।

संबंधित समाचार