Shardiya Navratri 2024: नवरात्र शुरू होने से पहले जमकर हुई खरीददारी...माता के दरबार सजे, मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सजाए गये माता के दरबार

उन्नाव, अमृत विचार। शारदीय नवरात्र प्रारम्भ के पूर्व बाजारों में जगह-जगह सजी पूजन सामग्री व फल की दुकानों पर लोगो की भारी भीड़ रही। वहीं जनपद के विभिन्न देवी मन्दिरों में रगंरोगन व साज सज्जा कर नवरात्रि पर्व की तैयारी पूर्ण कर ली गई।

शारदीय नवरात्र की खरीददारी को लेकर बाजारों में खरीददारों की भारी भीड देखी गई। पूजन सामग्री, चुनरी, फल, नरियल, आदि की दुकानो  पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। महंगाई  को लेकर श्रद्वालुओं ने इस बार कुछ कम खरीददारी की। जनपद के विभिन्न देवी मन्दिरों में साफ सफाई व रंगरोगन के बाद भव्य श्रगांर किया गया। 

इसके साथ ही सोमवार से शुरू साप्ताहिक पर्व की तैयारिया पूर्ण कर ली गईं। वहीं मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शुक्लागंज राजधानी मार्ग श्री दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष आदित्य सिंह साधू ने बताया कि नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन कलश स्थापना और ध्वजारोहण होगा। 

जिसके बाद शनिवार को मंदिर प्रांगण में रामचरित मानस अखंड पाठ शुरू होगा। दूसरे दिन राज्याभिषेक कराया जायेगा। जिसके बाद अष्टमी को पूर्णाहूति होगी। नवमी को कन्यापूजन और दशमी को शमी पूजन सीमोलंघन के बाद खजाना वितरण किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या: पति ने भी जान देने का किया प्रयास, प्राॅपर्टी को लेकर दोनों में चल रहा था विवाद

संबंधित समाचार