बरेली: कोहरे की आशंका...तीन माह के लिए 14 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह निरस्त, 34 के फेरे किए कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक दिसंबर से फरवरी के अंत तक ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

बरेली,अमृत विचार। रेलवे ने सर्दी में कोहरे की आशंका को देखते हुए दिसंबर से फरवरी तक 14 ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। इसके अलावा 34 ट्रेनों के फेरे भी कम किए हैं। मुरादाबाद रेल मंडल की कुल 48 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसकी वजह से सर्दियों में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक चलने वाली 14 ट्रेनें निरस्त की हैं। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में टिकट पहले ही बुक करा लिए थे, उन्हें अब टिकट कैंसिल कराने होंगे। रेलवे ने निरस्त की गई ट्रेनों की बुधवार को सूची जारी की। इनमें 12583/12584 दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस, 14307/14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 14525/14526 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, 15909/15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 14235/14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 12209/12210 कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस, 18103/18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14673/14674 शहीद एक्सप्रेस, 14617/18 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 14523/14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, 14003/14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 14229/14230 प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस शामिल हैं। यह ट्रेनें बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू, पंजाब की ओर जाने-आने वाली हैं।

संबंधित समाचार