अयोध्या: मांगों को पूरा करने के लिए 85 वर्षीय किसान का साथ देंगे कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर के पातूपुर दोहरी में 85 साल के बुजुर्ग रामतेज वर्मा 16 दिन से लगातार अनशन पर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी गाढ़ी कमाई के भुगतान के लिए अनशन पर बैठे है। बुधवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल अनशन पर बैठे किसान से …

अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर के पातूपुर दोहरी में 85 साल के बुजुर्ग रामतेज वर्मा 16 दिन से लगातार अनशन पर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी गाढ़ी कमाई के भुगतान के लिए अनशन पर बैठे है। बुधवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल अनशन पर बैठे किसान से मुलाकात की। विश्वास दिलाया की जायज हक की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा अगर प्रशासन नहीं चेता और बुजुर्ग का बकाया गन्ने के मूल्य का भुगतान नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी मसौधा चिनी मिल के समक्ष जन आंदोलन कर सड़कों पर उतरेगी। एवं किसानों के हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 16 दिन से 85 साल के बुजुर्ग रामतेज वर्मा अपने गन्ना के खेत मे अनशन पर है। प्रशासन या गन्ना विभाग,समिति का कोई अधिकारी किसान से मिलने नहीं आया।

यह उत्तर प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। कहा कि पिछले 30 वर्षों से बेचे गए गन्ने के पैसे के भुगतान की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान रामतेज वर्मा को एक बार बीकापुर तहसील प्रशासन इसी मांग पर अपना हक मांगने पर जेल भेज कर अपनी तानाशाही दर्शा चुकी है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रेषित कर दी है। प्रतिनिधि मंडल में शैलेन्द्र पान्डेय, संजय तिवारी, प्रभात यादव, विनोद यादव, अब्दुल हकीम, राज कुमार सिंह, अमरजीत रावत, नीरज यादव,भोला यादव आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार