मुरादाबाद : भव्य श्री रामलीला मंचन के लिए किया पूजन, चार अक्टूबर से प्रारम्भ होकर दशहरे तक चलेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में चार अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले भव्य श्री रामलीला मंचन के लिए सांई मंदिर रोड स्थित युवा केन्द्र पर भूमि पूजन कार्यक्रम सनातनी ब्राह्मण द्वारा कराया गया। भूमि पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन करने वाले त्रिमूर्ति कला केंद्र के कलाकारों ने भी पूजा की। श्रीरामलीला मंचन 4 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर दशहरे तक चलेगा। 

आयोजकों ने बताया कि श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता, शुभम गोयल करेंगे। इस अवसर पर श्रीरामलीला समिति सिविल लाइंस के संरक्षक शिशिर गुप्ता, अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता (जुगनू जादूगर) महामंत्री पीयूष गुप्ता, निर्वेश भटनागर, अरविंद गुप्ता, संजय धवन, अजय कट्टा, राजीव गुप्ता, प्रेमनाथ यादव, उपदेश चन्द्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी, जेके सक्सेना, गोरखनाथ आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बेटे की करतूत से निराश पिता बोले, आईएएस बनाने का सपना टूटा...जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार