औरैया में पुरानी रंजिश में पक्षों में चले चाकू: कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोनों पक्षों की तरफ से तीन घायल

औरैया, अमृत विचार। एरवाकटरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समायन में बुधवार की देर रात मार्केट के पास दो पक्षों में गाली-गलौज होने के बाद जमकर मारपीट हो गई। प्रथम पक्ष गांव के ही राघवेंद्र दिवाकर दूसरा पक्ष वीर सिंह जाटव में काफी गाली-गलौज व हाथापाई हुई। इसके बाद वीर सिंह का भाई वीरू जाटव भी पहुंच गया। जिससे पहला पक्ष राघवेंद्र दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। 

दूसरे पक्ष के लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर भी पहुंचे, उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि समायन गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन गोली चलने जैसी कोई घटना नही पाई गई। 

संबंधित समाचार