थाने में थानाध्यक्ष पर हमला, वर्दी फाड़ी, उंगली हुई फ्रैक्चर : हेड कांस्टेबल की तहरीर पर प्रधान पति समेत 16 पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लूट के मामले में संदिग्धों को पूछताछ के लिए लाने पर हुआ बवाल

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के बौंडी थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर कुछ संदिग्धों को बुधवार रात में पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इसके बाद लॉकअप में डाल दिया। इससे नाराज प्रधान पति समेत अन्य ने थानाध्यक्ष से मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। एक उंगली भी टूट गई। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति समेत चार नामजद और 12 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम डोकरी गांव निवासी नईम पुत्र ईदू ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर नकदी और अन्य सामान के लूट की तहरीर दी। जिस पर थाने की पुलिस ने कोदही गांव के अजय कुमार, पिंटू चौहान समेत छह संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। यहां पर गांव के प्रधान गायत्री के देवर विक्रम चौहान और मोहित चौहान पहुंचे। सभी ने पुलिस से विरोध किया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों को नहीं छोड़ा तो प्रधान पति मनीराम चौहान भी थाने पहुंच गए। थाने में तहरीर देकर हेड कांस्टेबल महेश राय का कहना है कि पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष ने सभी संदिग्धों को लॉकअप में डालने के लिए कहा।

इसके बाद प्रधान पति और अन्य नाराज हो गए। सभी ने थानाध्यक्ष ज्ञान सिंह पर रात 9.10 बजे हमला कर दिया। वर्दी फाड़ डाली। इतना ही नहीं हमले में थानाध्यक्ष की एक उंगली भी फ्रैक्चर हो गई। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने छुड़वाया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की तहरीर पर प्रधान पति समेत चार नामजद और 12 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पति और उनके देवरा समेत अन्य ने हमला कर विवाद किया था जिस पर केस दर्ज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लोगों को कल ही छोड़ दिया गया था।

इलाज के लिए गए थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष पर हमला कर वर्दी फाड़ने और उंगली फ्रैक्चर होने के मामले में जिले में तहलका मचा दिया है। चोट लगने के बाद प्रभारी निरीक्षक बेड रेस्ट पर चले गए हैं उनका इलाज चल रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा