अयोध्या: सोहावल टोल प्लाजा पर सपाई ने किया धर्मेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत, सपा सांसद बोले- समाजवादी कर रहे हैं संविधान की सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़ागांव/अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक सजग प्रहरी के रूप में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान की सुरक्षा कर रहे हैं। यह बात आजमगढ़ से सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार को खलीलाबाद जाते हुए सोहावल स्थित टोल प्लाजा पर स्वागत दौरान कही। यहां बीकापुर से सपा प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 

उन्होंने कहा कि कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश की सरकार लगातार बाबा साहब के संविधान को कमजोर करने के साजिश कर रही है, आरक्षण पर लगातार हमला हो रहा है। कहा पिछले लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की जीत से देश और प्रदेश की राजनीति में सपा का कद बढा है। 

यह भी पढ़ें:-Amethi Murder : 5 मरेंगे... पहले ही कर दिया था ऐलान, शिक्षक की पत्नी की बेरुखी से बौखला चुका था चंदन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटें जीतने जा रही है, बोले किसी उपचुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री स्वयं किसी एक विधानसभा के प्रभारी बनकर काम कर रहे हैं। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि देश के इतिहास में वर्तमान सरकार से ज्यादा किसी ने शिक्षकों का शोषण नहीं किया है।

इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, अजय कुमार वर्मा, जय सिंह यादव, राशिद जमील समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी हत्या कांड: STF ने संदिग्धों की धरपकड़ की तेज, छेड़खानी करने वाले चंदन पर टिकी सबकी निगाहें, केएल शर्मा ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

संबंधित समाचार