Chitrakoot: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोनेपुर में किया भूमि पूजन, बोले- संगठन की गतिविधियों के लिए कार्यालय जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय के लिए भूमि पूजन किया। भवन सोनेपुर में जेपी इंटर कालेज के पास बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की गतिविधियों के संचालन के लिए कार्यालय की आवश्यकता होती है। यह कार्यालय कुछ ही महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। 

गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट के प्रमुख रामनारायण त्रिपाठी ने अन्य सहयोगियों के साथ विधि विधान से भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लगभग सभी जिलों में कार्यालय हैं। चित्रकूट में भी कुछ महीनों में कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे पार्टी का मजबूत संगठन है। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में संगठन की ताकत से सरकारें बन रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में 11 करोड़ सदस्य बने थे। 

इस बार सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में ही इससे आगे निकल चुके है। कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि संगठन कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कोष और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कार्यालय से चलता है। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने सभी का आभार जताया। संचालन पूर्व महामंत्री तीरथ तिवारी ने किया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रभारी मंत्री मन्नूलाल कोरी, जिला प्रभारी अनिल यादव, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी राजमणि आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके पूर्व चौधरी ने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने एक होटल में प्रधानमंत्री के जीवन पर आयोजित बुद्धिजीवी वर्ग की संगोष्ठी को संबोधित किया। मानिकपुर में कोल समुदाय के लोगों से भेंट कर सदस्यता दिलाई और धारकुंडी आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें- Hamirpur में केपीडीएम की लापरवाही से मेमू ट्रेन पलटने से बची; पटरी व प्लेटफार्म के बीच लगे थे लकड़ी के बड़े-बड़े गुटके, FIR दर्ज

 

संबंधित समाचार