VIDEO : नाइजीरिया में 300 यात्रियों से भरी नाव पलटी, 78 लोगों की मौत...राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबुजा। मध्य नाइजीरिया में इस सप्ताह की शुरुआत में 300 यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव दुर्घटना में 87 लोगों की जान चली गयी है। अभी भी काफी संख्या में लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है और बचाव कार्य किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। देश की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख अब्दुल्लाही बाबा-आरा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि गुरुवार से करीब 17 और शव बरामद किए गए हैं। 

नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू के प्रवक्ता ने कहा, 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव के पलट जाने के बाद कम से कम 78 शव बरामद किए जाने की पुष्टि हुई है। प्रवक्ता ने आगे कहा, कि मंगलवार देर रात नाइजर नदी में एक नाव पलट गई। यह हादसा मोक्वा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में जेब्बा बांध के पास हुआ। 300 में से करीब 150 लोगों को बचा लिया गया। जबकि 78 की मौत हो गई और कई अब भी लापता है।

राष्ट्रपति टीनूबू ने पीड़ितों के परिवारों और नाइजर राज्य सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण को नाइजर राज्य और पूरे देश में लगातार होने वाली नाव दुर्घटनाओं की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय विकसित करने का भी निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें : Iran Israel War : ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देना इजरायल का कर्तव्य, खामेनेई की धमकी पर बोले बेंजामिन नेतन्याहू

संबंधित समाचार