गोंडा :  मोबाइल चोरी के विवाद में दबंगों ने युवक को घर में घुसकर पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार : धानेपुर थाना क्षेत्र के उजैनीकला गांव के मजरे खरिहा में मोबाइल चोरी के विवाद को लेकर रविवार को दबंगों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। दबंग लाठी डंडों से लैस होकर युवक के गांव में पहुंच गए और लात घूंसों और डंडों से उसकी जमकर पिटाई की।

दबंगों की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडित श्यामदीन ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है‌। श्यामदीन का आरोप है कि पूरे मधान गांव के रहने वाले दिवाकर, ओमप्रकाश, प्रभाकर व सूरज वर्मा समेत अन्य लोग लाठी डंडों से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आए और मोबाइल चोरी के विवाद में उसकी पिटाई कर दी।

थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि विडियो को आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है‌ उनसे पूछताछ की जा रही है‌‌। दोनों के बीच मोबाइल और लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है‌

संबंधित समाचार