Pankaj Advani: आडवाणी ने जेडेन ओंग को 5-1 से हराकर जीता सिंगापुर ओपन का खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रविवार को स्थानीय दावेदार जेडेन ओंग को 5-1 से हराकर सिंगापुर में प्रतिष्ठित सोंगही सिंगापुर ओपन का खिताब जीता। आडवाणी ने फाइनल तक के अपने सफर के दौरान क्वार्टर फाइनल में पूर्व आईबीएसएफ विश्व स्नूर चैंपियन थाईलैंड के देचावत पूमजाएंग को 4-3 से हराया था। 

ओंग ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन आडवाणी ने शुरुआती दोनों फ्रेम पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीते और 2-0 की बढ़त बनाई। ओंग ने तीसरा फ्रेम जीता लेकिन आडवाणी ने अगले दोनों फ्रेम जीतकर मुकाबला जीत लिया।  

यह भी पढ़ें:-Women's T20 World Cup 2024 : अरुंधति रेड्डी की तूफानी गेंदबाजी, पाकिस्तान ने भारत को दिया 106 रन का टारगेट

संबंधित समाचार