कैफे में हो रहा था गंदा काम, युवकों के संग पकड़ी गईं 20 से अधिक युवतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैफे में आपत्तिजनक सामान भी हुये बरामद

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। जिले में संचालित एक कैफे में अनैतिक कार्य हो रहा था। पुलिस की छापेमारी में पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ है। 20 से अधिक युवतियों को युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। हालांकि थाने ले जाने के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं इस मामले में कैफे संचालक समेत कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी में फ्री फायर कैफे से जो युवक युवतियां पकड़े गये हैं। इनमें से ज्यादातर छात्र-छात्रायें हैं। कैफे के अंदर से बीयर की खाली बोतलों के अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। फ्री फायर नाम के जिस कैफे पर पुलिस ने छापा मारा है, वह सिविल लाइन थाना इलाके के महावीर चौक में स्थित है। यह पूरा इलाका एजुकेशन हब बताया जा रहा है। जब पुलिस ने छापामारा, उस दौरान कैफे के अंदर कमरे में  बने डार्क केबिन में युवकों के साथ युवतियां मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें: Incurable Diseases:असाध्य रोगों में भी होम्योपैथी चिकित्सा कारगर

संबंधित समाचार