नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना भुवनेश्वर से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसटीएफ ने भुवनेश्वर सेदबोचा, 25 हजार का था इनामी

लखनऊ, अमृत विचार : नशीले पदार्थ की तस्कर करने वाले गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। उस पर उप्र पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीजेएम खोरदा के न्यायालय में पेश कर 72 घंटे की रिमांड हासिल कर आरोपी को ललितपुर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

एसटीएफ के एएसपी सत्यसेन यादव के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी राम कुमार बारिक ओडिसा के कंटामल स्थित रूण्डीमल का रहने वाला है। उसके पास से दो मोबाइल और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि यह गिरोह उड़ीसा से झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए श्रीनगर-कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग से तस्करी करता है।

25 सितंबर को इस गिरोह के दो सदस्यों को 2.90 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में ललितपुर के कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी मामले में रामकुमार बारिक फरार चल रहा था। तलाश में एसटीएफ की टीम ओडसा के भुवनेश्वर गई। जहां आरोपी को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।

संबंधित समाचार