बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें से एक की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मौत हो गई और दो घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खुर्द निवासी 35 वर्षीय एवरन कुमार पुत्र परमेश्वरी दयाल की सोमवार देर रात मीरगंज पुल पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के घर वालों ने बताया कि एवरन कुमार अपने दो परिचितों के साथ सोमवार शाम को रामपुर के मिलक स्थिति किसी परिचित से मिलने के लिए गया था। जहां से रात में वापस घर लौटते समय मीरगंज पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया जहां से एवरन कुमार की इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को उनके घर वाले निजी अस्पताल ले गए। मृतक तीन बच्चों का पिता था उसकी पत्नी का नाम सरस्वती देवी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार