कानपुर में युवक ने गंगा में लगाई छलांग: गोताखोरों ने बचाया, बोला- पत्नी के साथ रहना चाहता हूॅं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। बाबूपुरवा निवासी इफ्तिखार पुत्र मुस्ताक अहमद ने आत्महत्या करने के लिए से गंगा बैराज कल्लूपुरवा घाट से गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक को घाट पर मौजूद गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया है।

बता दें कि, युवक की शादी 4 साल पहले हुई थी। पत्नी से अनबन होने के कारण पत्नी मायके रहने लगी थी। दोनों के एक बेटी भी है। युवक पत्नी के साथ रहना चाहता था। लेकिन पत्नी मना कर देती थी। रोज-रोज की पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को सकुशल बचा लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Sisamau By-Election: कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से सपा ने नसीम सोलंकी को मैदान में उतारा: पूर्व विधायक इरफान की हैं पत्नी

संबंधित समाचार