यूजीसी ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को दिशा निर्देशों को जारी किया है।कोविड-19 महामारी के कारण शक्षिण संस्थान मार्च से ही बंद हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए परिसरों को फिर से खोलने का …
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को दिशा निर्देशों को जारी किया है।कोविड-19 महामारी के कारण शक्षिण संस्थान मार्च से ही बंद हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए परिसरों को फिर से खोलने का निर्णय उनके कुलपतियों और प्रमुखों पर छोड़ दिया गया है।
दिशा निर्देशों में कहा गया है कि राज्यों के विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए संबंधित राज्य सरकारों को फैसला करना होगा। दिशानर्दिेशों के अनुसार “राज्य वश्विवद्यिालयों, निजी वश्विवद्यिालयों और कॉलेजों सहित अन्य सभी संस्थानों के लिए संबंधित राज्य सरकारों के फैसलों के अनुसार कक्षाएं शुरू होंगी।
विश्वविद्यालय और कॉलेजों से कहा गया है कि वे चरणबद्ध तरीके से परिसरों को खोलने की योजना बनाएं तथा ऐसी गतिविधियों पर जोर दें जिनमें कोरोना वायरस मानदंडों का पालन हो। इनमें सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग शामिल हैं। दिशा निर्देशों में कहा गया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों को तभी खोलने की अनुमति दी जाएगी, जब वे निषद्धि क्षेत्रों से बाहर हों।
इसके अलावा निषिद्ध क्षेत्र में रहने वाले छात्रों और कर्मचारियों को कॉलेजों में जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही छात्रों और कर्मचारियों को सलाह दी जाएगी कि वे निषद्धि क्षेत्रों में आने वाले इलाकों का दौरा न करें।
