वाराणसी में भीषण हादसा: डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, दंपती समेत चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के मिर्जा मुराद क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराने से दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यहां बताया कि मंडुआडीह क्षेत्र का निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार पांडेय विंध्याचल से दर्शन कर अपनी कार से लौट रहा था, इस दौरान तड़के करीब पांच बजे मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास उसकी कार सड़क के किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई।

पुलिस ने कहा कि कार की तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आस पास के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। 

पुलिस ने बताया कि कार में सवार दीपक कुमार पांडेय, उनकी पत्नी माला पांडेय (32), सास फूल केसरी देवी (55) और चांदपुर की निवासी अर्पिता गुप्ता (28) की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि हादसे में दीपक का पुत्र शिवांश (12) गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। 

यह भी पढ़ें:-Ratan Tata: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता