US Election Results: बाइडन ने कहा- प्रत्येक मतपत्रों की गणना होनी चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्टपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने गुरुवार को एक बार फिर से दोहराया कि सभी मतपत्रों की गणना होनी चाहिए और उन्होंने अमेरिकी जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। बाइडन ने कहा, “अमेरिका में वोट करना एक पवित्र काम की तरह है। इसके तहत देश के मतदाता …

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्टपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने गुरुवार को एक बार फिर से दोहराया कि सभी मतपत्रों की गणना होनी चाहिए और उन्होंने अमेरिकी जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

बाइडन ने कहा, “अमेरिका में वोट करना एक पवित्र काम की तरह है। इसके तहत देश के मतदाता अपनी राय बताते हैं। इसलिए हर एक मतपत्रों की गिनती आवश्यक है और वर्तमान में यही हो रहा है।” उन्होंने कहा, “मैं और सीनेटर कमला हैरिस को पूरा भरोसा है कि मतगणना पूरी होनी पर हमें विजेता घोषित किया जाएगा।

मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संपन्न होने दें” फॉक्स न्यूज के अनुसार श्री बिडेन के पास वर्तमान में 264 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं। वह अपने पूर्ण बहुमत से महज छह कदम दूर हैं।

संबंधित समाचार