पुराने इंदिरा आवास की भरभरा की गिरी छत, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार : कोतवाली रुदौली के ग्राम भेलसर में गुरुवार को 20 वर्ष पुराने इंदिरा आवास की छत गिरा रहे युवक की उसी के नीचे दब कर मौत हो गई।

ग्राम भेलसर में रामदीन का लगभग 20 वर्ष पुराना इंदिरा आवास बना था। नया घर बनाने के लिए गुरुवार को दोपहर रामदीन के पुत्र राम केवल, नीरज, प्रदीप और संजय कुमार छत तोड़ रहे थे। राम केवल, नीरज और प्रदीप नीचे उतर आए। संजय कुमार उतरते समय कमरे की फर्श पर गिर गए और छत उसके ऊपर गिर गई।

गंभीर रूप से घायल संजय कुमार को परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से निकला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले गए। जहां चिकित्सक ने संजय को मृत घोषित कर दिया। विधायक रामचंद्र यादव, उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव, चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी, लेखपाल जगदंबा यादव ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। विधायक ने उपजिलाधिकारी से सर्वहित किसान योजना का लाभ दिलाने के साथ आवासीय भूमि का पट्टा देने के लिए निर्देशित किया

संबंधित समाचार