मुरादाबाद : पत्नी से मिलकर लौटे युवक का फंदे पर लटका मिला शव
मुरादाबाद, अमृत विचार। करवाचौथ के मौके पर मायके गई पत्नी से मिलकर लौटे युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह युवक जब देर तक बाहर नहीं आया तो मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज न आने पर मां ने जब खिड़की से झांककर देखा तो उनकी चीख निकल गई। रस्सी से युवक का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। करवाचौथ के मौके पर मायके गई पत्नी से मिलकर लौटे युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह युवक जब देर तक बाहर नहीं आया तो मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज न आने पर मां ने जब खिड़की से झांककर देखा तो उनकी चीख निकल गई। रस्सी से युवक का शव लटक रहा था। शोर-शराबा होने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मामला मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर तिगरी का है। यहां पर रहने वाला सोनू सागर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। करीब ढ़ाई साल पहले उसका विवाह लाकड़ी फाजलपुर में रहने वाली युवती से हुआ था। उसकी पांच माह की बेटी है। यहां पर सोनू पत्नी, बच्ची और मां रामरती देवी के साथ रहता था। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। करवाचौथ पर सोनू भी पत्नी से मिलने ससुराल गया था।
वहां से वापस आने के बाद वह अपने कमरे में सो गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो मां रामरती ने आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। मां ने खिड़की से झांककर देखा तो सोनू का शव लटक रहा था।शव को देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर-शराबा होने पर जुटे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। सोनू के बड़े भाई वेदप्रकाश ने बताया कि पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी ससुराल आई थी,लेकिन देर शाम वह वापस मायके चली गई
