कासगंज : 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, बिना पुलिस कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

घटना को लेकर मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

कासगंज, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने पंखे पर गले में फंदा डालकर अपनी जान गंवा दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना को लेकर युवती के परिजनो को रो रोकर बुरा हाल है।घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।

सिगथरा गांव निवासी सुरेश चंद्र की 22 पुत्री नेहा ने शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे बंद कमरे में फांसी लगा ली। युवती को पंखे पर लटका हुआ देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। फंदे से उतार कर युवती को परिजन आनन फानन में शहर के निजी अस्प्ताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।परिजन शव को गांव लेकर चले गए। जहां परिजनों ने बिना विधिक कार्रवाई के ही उसका दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि सिगतरा में युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला सामने आया था। परिजन इस मामलें कोई विधिक कार्रवाई कराना नहीं चाह रहे हैं। पुलिस को किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार