Fatehpur: दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। मवेशियों का चारा लगाते समय कच्ची कोठरी की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में महिला दब गई। यह देख ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव निवासी अमर सिंह पटेल की पत्नी शीला देवी (49) मवेशियों को घर के बाहर चारा लगा रही थी। अचानक दीवार ढहने से मलबे में दब गई। दीवार ढहने की आवाज सुनकर बेटी शालिनी व बेटे अंकित, रामू दौड़कर पहुंचे। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। 

ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की सांसें थम चुकी थीं। जिससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया खुलासा; सरगना गिरफ्तार, इस तरह बनाता था लोगों को शिकार

 

संबंधित समाचार