राष्ट्रपति ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर दीं देशवासियों को शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ विजयदशमी के पावन अवसर पर मैं अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। विजयदशमी का त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किये जाते हैं।”

उन्होंने कहा,“यह पवित्र त्योहार हमें उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने की याद दिलाता है। इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण की शुद्धता, विनम्रता और न्याय के लिए साहसी संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। ये कहानियां हमारी प्रेरणा का स्रोत होनी चाहिए। आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशी लाए।”

यह भी पढ़ें: कारोबार व रोजगार के खुले द्वार, 11 शहरों में पाएं औद्योगिक भूखंड

संबंधित समाचार