Dussehra 2024: प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।’’

सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स ट्वीट कर प्रदेशवाशियों और सनातन समाज को दशहरा की शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने लिखा, '' सियावर रामचंद्र की जय! सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के प्रतीक पर्व 'विजयादशमी' की सनातन समाज को हार्दिक बधाई!  विजयादशमी असुरों के राजा रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है और इसके साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव का समापन होता है।  

यह भी पढ़ें:-Dussehra 2024: रावण दहन आज, क्या इन बुराइयों से मिलेगा हमे छुटकारा या बसी रहेगी समस्याओं की लंका

संबंधित समाचार