Mathura News: नगर निगम के एक्सईएन ने पार्क में की बच्चियों से छेड़खानी, महिलाओं में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा की गोविंदनगर पुलिस ने मथुरा वृन्दावन नगर निगम के एक अधिशाषी अभियंता को दो बच्चियों के साथ छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया है। अभियंता पर आरोप है कि राधा आर्चिड कालोनी के पार्क में गुरुवार को छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया।

कालोनी के अध्यक्ष अरविन्द प्रताप सिंह ने इस सिलसिले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर कालोनी की महिलाओं ने नगर महापौर के निवास के सामने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने भी होलीगेट पर महापौर का पुतला फूंका तथा कांग्रेस नेता मुकेश धनगर ने घटना की अलग से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि एक्सईएन उनके यहां किराये पर नही रह रहा था। वास्तव में उसे कोई मकान नही मिल रहा था इसलिए तब तक उसे अपने मकान के एक भाग में रहने के लिए कह दिया था। इस घटना को राजनैतिक तूल नही दिया जाना चाहिए क्योंकि वे घटना की पीड़ित बच्चियों के साथ हैं। नगर आयुक्त शंशांक चौधरी ने बताया कि घटना के बारे में शासन के पास सूचना भेज दी गयी है।

यह भी पढ़ें:-Dussehra 2024: रावण दहन आज, क्या इन बुराइयों से मिलेगा हमे छुटकारा या बसी रहेगी समस्याओं की लंका

संबंधित समाचार