गुजरात के मेहसाणा में बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेहसाणा। गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई। कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के वास्ते कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए। उन्होंने बताया, "पांच शव बरामद कर लिये गए हैं और तीन से चार अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।"

यह भी पढ़ें:-गुजरात के मेहसाणा बड़ा हादसा: निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत

संबंधित समाचार