नवरात्र में 9 देवियों का हुआ पूजन: भक्तों ने धूमधाम से की मां दुर्गा की विदाई, विसर्जन के लिए निकली माता रानी की प्रतिमायें

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

प्रयागराज,अमृत विचार। शारदीय नवरात्र में 9 दिनों तक मां के 9 रूपों की भक्तों ने पूजा-अर्चना की। बाद में आज यानी विजयादशमी के दिन माता के भक्तों ने मां की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था और उत्साह के साथ किया। 

दरअसल, प्रयागराज के तमाम पंडालो में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा अर्चना होती रही। शनिवार को शहर के सभी दुर्गा पंडालो में विराजमान की गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर भक्त गंगा किनारे पहुंचे। इस दौरान वहां भक्तों का जमावड़ा लग गया। अलग- अलग जगह से आये श्रद्धालु विसर्जन के दौरान ढोल नगाड़ों के धुन पर थिरकते रहे। चारों तरफ अबीर और गुलाल उड़ाते रहे। वहीं पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की। बताते हैं कि विसर्जन से पहले भी मां दुर्गा की पूर्जा अर्चना की गई। इस दौरान नाचते गाते लोग गंगा के किनारे भक्ति भाव में सराबोर रहे।

महिलाओं ने निकाली श्रीराम की शोभायात्रा

प्रयागराज श्रीराम

दशहरा के अवसर पर क्षत्रिय महासभा ने शनिवार को धूमधाम से श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में लोग वाहनों के अलावा पैदल भी चल रहे थे। यात्रा में भगवान राम और सीता की झांकी भी थी। इस यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलायें सिर पर भगवा साफा बांध व हाथ में तलवार लेकर चल रही थीं।  शोभायात्रा में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा शहर गूंजता रहा। भगवान श्रीराम की शोभा-यात्रा शहर के मुख्य चौराहो से होकर निकाली गई। यह शोभा यात्रा गोमती गार्डेन से धोबी घाट, विवेकानंद चौराहा, सुभाष चौराहे से होकर वापस लौटी।

यह भी पढ़ें: जेल में रामलीला: वानर बने दो कैदी, माता सीता को खोजने निकले और हो गये फरार, जानिये कैसे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा का भव्य स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर हुआ मंथन
बाराबंकी में फेलोशिप की छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन, इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर दिए टिप्स
असम पहुंचे PM मोदी : राज्य के प्रथम CM बोरदोलोई की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- देश के भविष्य का नया सूर्योदय पूर्वोत्तर से ही होगा
बुलंदशहर : हाईवे पर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में 5 दोषी करार, 22 दिसंबर को सजा सुनाएगा कोर्ट, तीन हैवानों की हो चुकी मौत
कुशीनगर : भगवान बुद्ध के दर्शन को पहुंची दलाई लामा की बहन, जेट्सन पेमा ने मंदिर में की प्रार्थना