प्रयागराज में NIA की 3 घंटे हुई छापेमारी, दो गिरफ्तार...इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माओवादियों को हथियार सप्लाई करने का मामला

प्रयागराज, अमृत विचार। एनआईए की लगातार देशभर मे छापेमारी चल रही है। इसी कड़ी मे टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गई है। आरोप है कि एनआईए ने छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित संगठन माओवादी को अवैध रूप से हथियार पहुंचाने के मामले मे यह बड़ी कार्रवाई की है। यह छापेमारी करीब तीन घंटे तक चली है। इस गिरफ्तारी के मामले मे प्रयागराज पुलिस ने कोई भी जानकारी देने से इन्कार किया है। टीम सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद को गिरफ्तार कर लखनऊ लेकर चली गई है।

एनआईए ने जिन दो आरोपियों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है वह दोनो प्रमुख बताए जा रहे है। दोनो आरोपी प्रयागराज के ही रहने वाले है। सुरक्षा एजेंसी की माने तो दर्ज किए गए केस में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। टीम ने इससे पहले जनवरी 2023 में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की थी।  भारी मात्रा में उनके।पास से हथियार और बारूद बरामद किया गया था। इसके बाद टीम ने जांच के दौरान प्रयागराज के रहमे वाले सुधीर और सूरज दोनों का नाम शामिल होने की पुष्टि की है। इन दोनों ने  ही छत्तीसगढ़ के बस्तर में सीपीआई माओवादी को उत्तर प्रदेश से हथियार और गोला-बारूद पहुंचाया था। एनआईए की जांच में यह दोनों पूरी तरह से सक्रिय थे।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: पापा से मिले जेब खर्च से सातवीं के छात्र ने तैयार किया रावण का पुतला

संबंधित समाचार