लखीमपुर खीरी: उधार शराब नहीं दी तो नकद खरीदी, फिर उसी को छिड़कर दुकान में लगा दी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आग लगाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के सेठ घाट रोड पर स्थित देशी शराब की दुकान में शराब लेने गया युवक उधार शराब न देने से भड़क गया। उसने नकद रुपये देकर शराब ली और उसे दुकान में छिड़ककर आग लगा दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।


शहर के सेठ घाट रोड पर देशी शराब की दुकान हैं। शुक्रवार की देर शाम एक युवक उधार शराब लेने गया था। बताते हैं कि वह उधार शराब देने की जिद कर रहा था। सेल्समैन ने बिना रुपये के शराब देने से इंकार कर दिया। इससे युवक भड़क गया। उसने रुपये देकर शराब ली। बाद में उसे दुकान के अंदर ही गिरा दिया और आग लगा दी। दुकान में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। सेल्समैन ने जैसे तैसे दुकान से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सेल्समैन ने आस पास के लोगों की मदद से आग बुझाई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ द्वारा पकड़कर रोके गए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दुकान में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल  हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि दुकान में शराब डालकर आग लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी दुकान स्वामी ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

संबंधित समाचार