रामपुर: पांच वर्ष की बालिका से 70 वर्षीय वृद्ध ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज

बिलासपुर, अमृत विचार। नगर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का 70 वर्षीय वृद्ध पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली  महिला रोते-बिलखते कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। उसने जानकारी दी कि वह एक वृद्ध के मकान में किराए पर रहती है। शनिवार को उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी वजह से पति घर छोड़कर कहीं चला गया था। आरोप लगाया कि जब वह अपने पति को ढूंढने घर से बाहर गई तो वृद्ध ने उसकी 5 वर्षीय पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया। 

5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना से  हड़कंप मच गया। पुलिस घटना स्थल का जायजा लेने मोहल्ले में पहुंच गई। साथ ही पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी अब्दुल रहमान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मासूम को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में लगी हुई है। उधर, फोरेंसिक विभाग ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। टीम ने नमूने लिए और जांच के लिए उन्हें प्रयोग शाला भेजा गया है। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: शादी का झांसा देकर मेडिकल की छात्रा से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार