कानपुर में युवक ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का किया प्रयास...FB पर लगाई आपत्तिजनक स्टोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर में भाजपा की सदस्यता लेने वाले मुस्लिम युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक स्टोरी लगाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर बजरंग दल समेत अन्य सामाजिक संगठनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

रावतपुर के गणेश नगर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता पवन सविता के मुताबिक इलाके में रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने भाजपा की सदस्यता ले रखी है। युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है।

जिसमें रामलला स्कूल के पास से निकल रहे जलूस में भारत विरोधी गीत बजते हुए सुनाई दे रहे हैं। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक करवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार