कन्नौज में वांछित एक लाख का इनामी ग्वालियर में गिरफ्तार: इत्र कारोबारी के घर डाली थी डकैती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसटीएफ व सदर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

कन्नौज, अमृत विचार। सदर कोतवाली के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान में इत्र कारोवारी के घर पड़ी डकैत में वांछित एक लाख रुपये के इनामी पारदी गैंग के सदस्य को एसटीएफ कानपुर व कोतवाली सदर पुलिस ने ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी गई बैंक पास बुक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि 29 जून 2023 को सदर कोतवाली के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान निवासी विमल तिवारी के यहां डकैती पड़ी थी। इसमें पुलिस कई डकैतों को सीसीटीवी के जरिये ट्रेस करने के बाद गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना में पारदी गैंग सामिल था। गैंग का सरगना सूरज का दत्तक पुत्र बताया गया था। बताया कि शुक्रवार को एसटीएफ कानपुर व कोतवाली पुलिस ने डकैती के बांछित अपराधी नासिर पारदी निवासी मध्य प्रदेश के जनपद गुना थाना पिपराई के गांव मुरादपुर को प ग्वालियर के थाना मनिहार के गांव रामपुर खदान से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पकड़ा गया आरोपी सरगना सूरज का दत्तक पुत्र है। वह सूरज के घरेलू काम करता है। 

बता दें कि इत्र कारोवारी के पड़ी डकैती में सात लाख रुपये से अधिक की नकदी, जेबरात व लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी गई थी और पूरे परिवार को बंधक बनाया गया था। पुलिस ने सैकड़ों कैमरों को खगालते हुए गैंग के कई डकैतों को गिरफ्तार करने के बाद अब नासिर को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े- Chitrakoot: अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया, लोकलाज के डर से व्यापारी ने दी जान...एक ही नंबर से आ रहे थे धमकी भरे फोन

संबंधित समाचार