Muzaffarnagar News: सिपाही ने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी, सर्विलांस विभाग में तैनात था सौरभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार : मुजफ्फरनगर पुलिस की सर्विलास शाखा में तैनात सिपाही सौरभ (31) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही का पत्नी से विवाद चल रहा था। घटनास्थल पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

दरअसल, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना अंतर्गत अठोर नंगला निवासी सौरभ वर्ष 2016 बैच का सिपाही था।जिला पुलिस में दिसंबर 2021 से तैनात था। वर्तमान में साैरभ  सर्विलास शाखा में तैनात था। वह अपने चार साथियों के साथ सिविल लाइन के मेरठ रोड स्थित नानूपुरी में किराए के मकान में रहता था। शनिवार देर रात सौरभ ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव चादर के फंदे से पंखे के कुंडे में लटकता मिला।

जानकारी मिलते ही साथी सिपाही मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। तब गेट तोड़ा गया तो कमरे में सौरभ फंदे पर लटका मिला। फौरन उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज कर परिजनों को सूचना दी। सुबह के समय पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव को ले गए। एसपी सिटी का कहना है कि परिजनों ने अभी कुछ लिखकर नहीं दिया है।

संबंधित समाचार