लखनऊ में 251 व्यापारी शाने अवध सम्मान से सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। असत्य पर सत्य की जीत यानी विजयादशमी के दिन विशाल व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस सम्मान समारोह में 251 व्यापारियों को शाने अवध सम्मान से सम्मानित किया गया। व्यापारियों को यह सम्मान जनहित में कार्य करने के लिए भाजपा नेता नीरज सिंह ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर नीरज सिंह ने कहा है कि देश के विकास में व्यापारी समाज का अतुलनीय योगदान रहा है।

फैजुल्लागंज के एक लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50 व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की है। सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक  नीरज बोरा ने कोरोना काल के दौरान व्यापारी समाज की तरफ से किये गये सराहनीय सेवाओं को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता और  संचालन आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, पवन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत, शीलू जायसवाल, मोहित सोनी, विजय हिंदुस्तानी, देशराज रावत, अशोक रावत, राजेश शुक्ला, दीपक शुक्ला, जीतेंद्र सिंह, प्रतिबिंब गुप्ता, विवेक सचदेवा, जुबैर खान, सुनील रावत, अरूण मिश्र, नागेश, अनुभव तिवारी, रिंकी शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: शव लेकर तहसील के लिए रवाना हुई हजारों की भीड़, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

संबंधित समाचार