बाराबंकी: जल्द खुल सकते हैं प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल
जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासन को भेजी रिपोर्ट शासन से अनुमति मिलते ही खुल जाएंगे स्कूल बाराबंकी। प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी तथा उच्च प्राइमरी स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासन द्वारा मांगी गई सूचना भेजी।शासन का आदेश आते ही स्कूल खुल जाएंगे।फिलहाल शासन द्वारा गाइडलाइन तैयार …
जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासन को भेजी रिपोर्ट
शासन से अनुमति मिलते ही खुल जाएंगे स्कूल
बाराबंकी। प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी तथा उच्च प्राइमरी स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासन द्वारा मांगी गई सूचना भेजी।शासन का आदेश आते ही स्कूल खुल जाएंगे।फिलहाल शासन द्वारा गाइडलाइन तैयार कराई जा रही है। जूनियर की कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं 19 नवंबर से शुरू कराने की योजना है। जबकि कक्षा 1 से 5 तक के प्राइमरी स्कूलों को एक दिसंबर से खोलने की योजना है।जिसके तहत बेसिक व माध्यमिक प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूल मार्च से लॉक डाउन के बाद से बंद हैं। अब सरकार इन स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी कर रही है। सब कुछ सही रहा और कोरोना का संक्रमण नहीं बढ़ा तो सरकार 19 नवंबर से प्रदेश के सभी जूनियर स्कूलों को खोल देगी। इसके ठीक 11 दिन बाद एक दिसंबर से प्राइमरी स्कूल भी खोले जाएंगे।
स्कूलों में किस तरह बच्चे आएंगे। इनकी संख्या क्या होगी। कैसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। उनके मिड डे मील का क्या इंतजाम होगा। इन सबके लिए बेसिक शिक्षा विभाग गाइडलाइन तैयार करा रहा है। इन्हीं गाइडलाइन के अनुसार ही स्कूल संचालित होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में अधिकारियों को स्कूलों को खोलने की तैयारियां करने के निर्देश दे दिए गए हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा स्कूल खोलने से संबंधित सूचना जो मांगी गई है उसे भेज दिया गया है।शासन का जो भी निर्देश मिलेगा उसी के तहत स्कूल खोलने की प्रकिया शुरू की जाएगी।कक्षा 9 से 12 तक स्कूल जो खोले गए हैं।उनमें छात्र छात्राओ की उपस्थित की संख्या 20 प्रतिशत है।कोरोना संक्रमण के डर से अभिभावक बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति कम दे रहे हैं।बच्चों को ऑन लाइन पढ़ाई करवा रहे हैं।
