अविवि: 08 नवम्बर को होगी विश्वविद्यालय की पी-एच0डी0 प्रवेश परीक्षा
कोविड-19 के मानकों के साथ शुचितापूर्ण ढ़ग से प्रवेश परीक्षा होगी अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने आज 06 नवम्बर, 2020 को सांय 3ः 30 बजे परिसर के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में पी-एच0डी0 प्रवेश परीक्षा (सीइटी-2020) की तैयारियों के सम्बन्ध में केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षको के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक …
कोविड-19 के मानकों के साथ शुचितापूर्ण ढ़ग से प्रवेश परीक्षा होगी
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने आज 06 नवम्बर, 2020 को सांय 3ः 30 बजे परिसर के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में पी-एच0डी0 प्रवेश परीक्षा (सीइटी-2020) की तैयारियों के सम्बन्ध में केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षको के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कुलपति प्रो0 सिंह ने बताया कि 8 नवम्बर, 2020 को होने वाली पी-एच0डी0 प्रवेश परीक्षा हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कोविड-19 के मानकों के साथ शुचितापूर्ण ढ़ग से परीक्षा करानी है। परीक्षा की पादर्शिता बनाये रखने के लिए प्रवेश-पत्र में आधार नम्बर को जोड़ा गया है। इससे छात्रों एवं केन्द्रों को विशेष परिस्थिति में पहचान करने में आसानी होगी। बाहर के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र पर क्यू आर कोड भी दिया गया है जिसे अभ्यर्थी स्कैन कर परीक्षा केंद्र तक सुगमता से पहुंच सकेंगे।
अयोध्या के 07 केन्द्रो पर होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
पी-एच0 डी0 प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि अयोध्या के 07 परीक्षा केंद्रों जिसमें विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर, आईईटी संस्थान में 04 परीक्षा केन्द्र एवं झुनझुनवाला महाविद्यालय, गुरूनानक गल्र्स इण्टर कालेज एवं कुंवरी चन्द्रावती महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों पर कुल 27 विषयों की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें कुल 3503 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त 959 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से नियमानुसार औपबंधिक छूट दी गयी है। सभी परीक्षा केन्दों को कोविड-19 के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि कुलपति जी के निर्देश पर परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता को बनाये रखने के लिए डॉ0 नरेश चैधरी, डॉ0 नीलम यादव, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, डॉ0 अभिषेक सिंह, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 आशुतोष सिंह, प्रोग्रामर रवि मालवीय विशेष सहयोग एवं अभ्यर्थियों के हित में परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्था को पुख्ता करने में पूरा योगदान दे रहे हैं।
