जम्मू-कश्मीर को धर्मयुद्ध की लड़ाई बनाना चाहती है भाजपा: महबूबा मुफ़्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने प्रदेश में धारा 370 को बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखने का जिक्र करते शुक्रवार को हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश को धर्मयुद्ध की लड़ाई बनाना चाहती हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष मुफ़्ती ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने प्रदेश में धारा 370 को बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखने का जिक्र करते शुक्रवार को हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश को धर्मयुद्ध की लड़ाई बनाना चाहती हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष मुफ़्ती ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा जम्मू-कश्मीर को वोटों की खातिर धर्मयुद्ध की लड़ाई बनानी चाहती है।”

उन्होंने कहा, “जम्मू- कश्मीर के लोगों को बचाने के लिए महाराजा हरि सिंह द्वारा अनुच्छेद 370 लाया गया था लेकिन इसको रद्द करके केंद्र सरकार ने डोगरा और कश्मीरियों की पहचान छीन ली है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जब तक धारा 370 बहाल नहीं की जाती , तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे और न ही मौजूदा स्थिति को चुपचाप देखते रहेंगे। जब हमने भाजपा के साथ हाथ मिलाया था तो तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्ती मोहम्मद सईद को आश्वासन दिया कि अनुच्छेद 370 को नहीं छुआ जाएगा लेकिन हमें बाद में धोखा मिला।”

उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर को धर्मयुद्ध की लड़ाई बनाना चाहती है और उसने भारत के संविधान का मजाक बनाया है। उन्होंने इस दौरान चीन के साथ तनाव को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है।

संबंधित समाचार