अमृता राव ने शेयर की अपने बेटे की पहली फोटो, नाम का भी किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने शुक्रवार को अपने बेटे ‘वीर’ को दुनिया के सामने पेश किया। अमृता ने इंस्टाग्राम पर पति की पोस्ट को री-शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। View this post on Instagram A post shared by AMRITA RAO ?? (@amrita_rao_insta) शेयर तस्वीर में कपल …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने शुक्रवार को अपने बेटे ‘वीर’ को दुनिया के सामने पेश किया। अमृता ने इंस्टाग्राम पर पति की पोस्ट को री-शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है।

शेयर तस्वीर में कपल ने अपने बेटे के नन्हे हाथों को पकड़ा हुआ है। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, हैलो वल्र्ड..हमारे बेटे वीरे से मिलिए। आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए। अमृता की इस पोस्ट पर उनके फैंस, दोस्त सहयोगी बधाई दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फैंस से बेटे के नाम रखने के लिए सुझाव मांगा था।

आपको बता दें कि शादी के चार साल बाद अमृता राव मां बनी हैं। लोगों को अमृता राव के गर्भवती होने की बात काफी देर में पता लगी थी। नौवें महीने में लोगों को इसकी जानकारी मिली। अमृता ने बात छिपाने के लिए अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी थी।

संबंधित समाचार