अयोध्या: सौधा और फैजाबाद समिति के सभी डायरेक्टर चुने गए निर्विरोध, एक पद के लिए होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नामांकन पत्र वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर

अयोध्या, अमृत विचार। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद जिले की फैजाबाद और मसौधा गन्ना समिति के सभी डायरेक्टर निर्विरोध चुने लिए गए। गनौली समिति के 11 में से 10 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए। एक पद के लिए मतदान कराया जाएगा।सोमवार को समिति के प्रबंध समिति के डायरेक्टर पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की वापसी थी।

प्रत्येक समिति में कई पदों के लिए मतदान की नौबत बन गई थी लेकिन चैयरमैन पद के दावेदारों ने मशक्कत की। कई प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की वापसी कराई।इसके बाद पूरे चुनाव की तस्वीर बदल गई। मसौधा समिति के सचिव तुलसी राम यादव के मुताबिक सभी 11 पदों पर डायरेक्टरों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया।

फैजाबाद समिति के सचिव अशोक वर्मा ने बताया कि समिति के सभी 11 पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। इसलिए सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध रहा। गनौली के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि 11 में से 10 पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हो गया। केवल एक पद के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान 16 अक्टूबर को होगा। 

डायरेक्टर पद के लिए दो भाई आमने-सामने

सहकारी गन्ना विकास समिति के एक मात्र अख्तियारपुर वार्ड से डायरेक्टर पद के लिए वोट डाले जाएंगे। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि यहां से चुनाव लड़ रहे चार में से एक प्रत्याशी ने सोमवार को अपना नाम वापस ले लिया। अब तीन प्रत्याशी डा. मुस्लिम, असलम और अमृत लाल चुनाव मैदान में हैं। डा. मुस्लिम और असलम दोनों भाई प्रत्याशी हैं।

ये भी पढ़ें- बहराइच में विसर्जन कांड के बाद पुलिस अधीक्षक का एक्शन, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज निलंबित, प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म