बरेली: दीपावली को देखते हुए सीवर लाइन का कार्य बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दीपावली को देखते हुए ट्रंक सीवर लाइन का कार्य रोक दिया गया है ताकि पर्व के दौरान बाजार में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जल निगम ने कार्यदायी गाजियाबाद की फर्म को काम रोकने का निर्देश दे दिया है। ट्रंक सीवर लाइन डालने के कार्य के कारण सड़कों …

बरेली,अमृत विचार। दीपावली को देखते हुए ट्रंक सीवर लाइन का कार्य रोक दिया गया है ताकि पर्व के दौरान बाजार में आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जल निगम ने कार्यदायी गाजियाबाद की फर्म को काम रोकने का निर्देश दे दिया है।

ट्रंक सीवर लाइन डालने के कार्य के कारण सड़कों पर गहरे गड्ढे खोदे जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, यह कार्य शहरवासियों के लिए बेहद जरूरी भी है। इसे देखते हुए करीब दो माह से श्यामगंज, कालीबाड़ी, बरेली कालेज गेट, नगर निगम रोड, चौपुला रोड पर ट्रंक लाइन का कार्य किया जा रहा था।

वर्तमान में बरेली कालेज गेट के सामने कार्य चल रहा था जबकि दूसरी तरफ पटेल चौक पर सीवर लाइन का कार्य होना है। दोनों पर व्यस्ततम चौराहा होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी। इसी बीच धनतेरस, दीपावली का पर्व नजदीक आ गया है। इसके कारण बाजार में लोगों की भीड़ जाएगी। अगर इस दौरान सड़कों पर गड्ढा खोदकर ट्रंक सीवर लाइन का कार्य किया गया तो जाम लगने की पूरी संभावना है।

जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए ऐसा किया गया है। दीपावली के बाद फिर कार्य शुरू किया जाएगा।

संबंधित समाचार