केंद्रीय मंत्री शाह ने मतुआ समुदाय के सदस्य के घर किया भोजन
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता के उत्तर में स्थित बगुईहाटी में मतुआ समुदाय के एक सदस्य के घर जाकर दोपहर का भोजन किया। इससे पहले शाह मोहल्ले में स्थित मतुआ समुदाय के एक मंदिर में गए और वहां कुछ समय व्यतीत किया। इस दौरान एक थाली में केले के पत्ते पर …
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता के उत्तर में स्थित बगुईहाटी में मतुआ समुदाय के एक सदस्य के घर जाकर दोपहर का भोजन किया। इससे पहले शाह मोहल्ले में स्थित मतुआ समुदाय के एक मंदिर में गए और वहां कुछ समय व्यतीत किया। इस दौरान एक थाली में केले के पत्ते पर शाकाहारी बंगाली भोजन परोसा गया।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि रोटी, छोलार (चना) दाल, चावल, शुक्तो (प्रसद्धि बंगाली व्यंजन), मूंग दाल, तले हुए बैंगन, चटनी परोसे गए। शाह के दौरे के पहले एहतियाती तौर पर नवीन ने अपने परिवार के पांच अन्य सदस्यों के साथ कोविड-19 की जांच करायी थी। नवीन बस्विास ने कहा कि अपने घर में केंद्रीय गृह मंत्री की मेजबानी कर मैं बहुत खुश हूं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि भोजन के बाद शाह ने परिवार के सदस्यों तथा इलाके में रह रहे मतुआ समुदाय के दूसरे सदस्यों के साथ बातचीत की । अगले साल अप्रैल-मई में राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के संगठनात्मक कार्यों का जायजा लेने के लिए शाह प्रदेश के दो दिनों के दौरे पर हैं। कृषि से जुड़े मतुआ समुदाय की आबादी पश्चिम बंगाल में तीन करोड़ से अधिक है।
राज्य की ध्रुवीकृत राजनीति में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष साथ रहे।
